उदयपुर के 10 सेक्टर में 60 किलो थैलियां जब्त की:प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई, 65 हजार का जुर्माना लगाया

उदयपुर नगर निगम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगम के 10 सेक्टर में 60 किलो थैलियां जब्त करते हुए करीब 65 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इस आकस्मिक अभियान में निगम की टीमों ने एकाएक अलग-अलग क्षेत्र में छापेमारी कर कार्रवाई की। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर सख्ती करने के लिए अभियान में निगम की गठित की गई टीम में सभी 10 सेक्टर ऑफिसर ने शहर में विभिन्न स्थानों पर आकस्मिक अभियान चला थैलियों को जब्त किया गया। स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा, नरेंद्र श्रीमाली आदि के नेतृत्व में टीमों द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानो का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा शहर में निगम के सेक्टर 1 से 10 तक के सभी क्षेत्रों में जैसे माली कॉलोनी, हिरणमगरी सेक्टर, आयड, यूनिवर्सिटी रोड, आरके सर्कल, साइफन चौराहा, शहर कोट अंदर, हाथीपोल, चेतक सर्कल , मल्लातलाई आदि क्षेत्र में स्थित सभी प्रतिष्ठानों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान में 60 किलो प्लास्टिक जब्त कर 65000 रुपए की शास्ती वसूली गई साथ ही सभी को भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की चेतावनी भी दी गई। आयुक्त की अपील नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने शहर के सभी व्यापारी वर्ग से अपील करते हुए कहा कि व्यापारी सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें। शहरवासियों से कपड़े की ठेली या पेपर बैग का उपयोग करने के लिए स्वयं अपने स्तर पर प्रयास करें। आयुक्त ने कहा कि निगम का उद्देश्य व्यापारी वर्ग से राजस्व वसूली करना नहीं है। न्यायालय के आदेश का पालन करवाने में सख्ती जरूरी है। आयुक्त ने कहा कि अब से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सफाई पर भी रहेगा फोकस
आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि गुरुवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी कार्रवाई की गई है। फ़तह स्कूल के बाहर विभिन्न ठेला संचालकों से गंदगी करने पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *