सवाई माधोपुर के लहसोडा गांव में एक दुखद हादसा सामने आया। यहां एक दस वर्षीय बच्ची कुएं गिर गई। बच्ची को बचाने के लिए मां भी कुएं में कूद गई। हालांकि मां को ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं लग सका। जानकारी के अनुसार कृष्णा सैनी (10) पुत्री हंसराज माली निवासी मालियों का टापरा लडसोडा गुरूवार शाम तीन बजे अपनी मां के साथ खेत पर चारा लेने गई थी। इसी दौरान बच्ची कुएं में गिर गई। जिसे बचाने के लिए मां भी कुएं में कूद गई। जिसे ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं लग सका। इस दौरान ग्रामीणों को बच्ची को खोजने का प्रयास किए, लेकिन बच्ची का पता नहीं लग सका। युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष देर रात पहुंचे मौके पर गुरूवार शाम करीब तीन बजे कृष्णा घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची कुएं में गिर गई। जिसे बचाने के लिए मां भी कुएं में कूद गई। जिसे ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं लग सका। ग्रामीणों ने इसकी सूचना युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष बैरवा को दी। यह सूचना आशीष ने एसडीआरएफ टीम को दी और आशीष अपनी टीम के साथ रात 11.00 बजे मौके पर पहुंचे। आशीष ने बताया कि एसडीआरएफ टीम के पास संसाधनों का अभाव है। जिसके चलते बच्ची को बाहर नहीं निकाला जा सका। प्रदेश उपाध्यक्ष बैरवा ने प्रशासन से जल्द से जल्द बच्ची को कुएं से बाहर निकालने की मांग की है।


