इंदौर में दो दिन से ठंड में राहत:48 घंटों में दिन के तापमान में 4 डिग्री का इजाफा, रात का तापमान भी 3 डिग्री बढ़ा

इंदौर में पिछले 48 घंटों के दौरान ठंड का असर अब काफी कम हो गया है। इस अवधि में दिन के तापमान में 4 डिग्री और रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि, रात का तापमान चार दिनों से लगातार 10 डिग्री से नीचे है। शुक्रवार सुबह से मौसम साफ है और ठंड का असर भी कम हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो-तीन दिनों तक ठंड में कुछ राहत मिलने की संभावना जताई है। अब इंदौर में कड़ाके की सर्दी पर 2-3 दिन के लिए ब्रेक लगेगा। 13 जनवरी से फिर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने 10, 11 और 12 जनवरी को दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। इसके बाद तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है। इससे पहले, गुरुवार को दिनभर 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, लेकिन तेज धूप के कारण ठंड का असर कम रहा। रात के तापमान में 24 घंटों में एक डिग्री की गिरावट आई, जिससे रात में पहले की तुलना में हल्की राहत महसूस हुई। जनवरी माह का तापमान बर्फीली हवाओं से ठिठुर गया प्रदेश दरअसल, वर्तमान में बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश के शहरों में दिन और रात कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले तीन रातों से पारा काफी नीचे लुढ़क चुका है। हालांकि, यह सर्दी तीन दिन के लिए थमने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में बर्फ पिघलने के कारण हवाओं की रफ्तार तेज हो गई है। गुरुवार को जेट स्ट्रीम हवाओं की रफ्तार 250 किमी प्रति घंटा रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *