राणा बलाचौरिया हत्या लिए विदेश में रची साजिश:कबड्डी पर दबदबे के साथ साथ फिरौती लिंक की भी हो रही जांच

मोहाली के सोहाना के पास कबड्डी के दौरान हुई कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की हत्या के पीछे कबड्डी में दबदबे और फिरौती के एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है। हत्या के पूरे घटनाक्रम की साजिश पुर्तगाल में बैठे गैंगस्टर बलविंदर सिंह उर्फ डोनी बल द्वारा रची गई थी। वह अमृतसर एरिया का रहने वाला था और उसी एरिया से गैंगस्टर का इस्तेमाल राणा बलाचौरिया की हत्या के लिए किया गया है। इनकी शिनाख्त भी हो गई है और पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए अमृतसर और बटाला एरिया में पूरी तरह से सक्रिय है। बलविंदर सिंह डोनी बल इस समय विदेश में बैठकर लोगों को धमकाकर उनसे अवैध वसूली करता है। उसके खिलाफ कई ऐसे मामले दर्ज हैं, जिनमें उसकी तरफ से फिरौती नहीं देने पर फायरिंग भी करवाई गई है। उसके निशाने पर हमेशा से कारोबारियों के साथ साथ म्यूजिक इंडस्ट्री से संबंधित लोग रहे हैं। राणा भी मोहाली में एक म्यूजिक स्टूडियो रन कर रहा था। डोनी बल के राणा बलाचौरिया की हत्या में शमूलियत का खुलासा डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला की तरफ से किया गया है। डोनी बल ने मुहैया करवाए हथियार और शूटर, लोकल सहयोगी की भी तलाश
पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि पुर्तगाल से गैंगस्टर बलविंदर सिंह उर्फ डोनी द्वारा शूटरों आदित्य कपूर और करन पाठक अमृतसर का प्रबंध किया गया और उन्हें हथियार मुहैया करवाए गए थे। जबकि इस वारदात को करवाने वाला एक व्यक्ति जो लोकल मोहाली या आसपास का रहने वाला है की पुलिस तलाश कर रही है। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस के अनुसार इस मामले में एक लोकल सपोर्टर की पहचान भी हुई है, जिसने शूटरों को लोकल सपोर्ट दी है। पुलिस उस पर नजर बनाए हुए है और उसकी इन्वॉल्वमेंट के सबूत एकत्र कर रही है।
डोनी बल पर फिरौती के लिए फायरिंग करवाने के कई मामले दर्ज
बलविंदर सिंह डोनी बल पर शूटरों को हथियार मुहैया करवाने, फिरौती के लिए कॉल करने समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कुछ वर्ष पहले फर्जी कागजात और पासपोर्ट के सहारे पुर्तगाल भाग गया था और वहां पर रहकर वह पंजाब में अपना नेटवर्क चला रहा है। यह भी पता चला है कि वह अपने सहयोगी माड्यूल के लिए इंटरनेट मीडिया के सहारे युवाओं को गैंगस्टरों के साथ जोड़ता है और उन्हें हथियार और पैसे देकर टारगेट देकर फायरिंग करवाता है। अमृतसर और बटाला में शूटरों के नजदीकी उठाए
पुलिस की टीमें अमृतसर ओर बटाला में पूरी तरह से सक्रिय हैं। इस मामले के आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस ने करीबन 12 टीमें बनाई हैं। इनमें से कुछेक लोकल स्तर के सहयोगियों को तलाशने ओर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए और कुछ टीमें शूटरों को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दोनों शूटरों के कुछ बेहद नजदीकियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है और उनके जरिए ही शूटरों को पुलिस के सामने पेश होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *