बैतूल में दिव्यांगों और कैंसर मरीजों की मदद के लिए आयोजित म्यूजिकल नाइट की तैयारी पूरी हो गई है। 11 जनवरी को एलबीएस स्टेडियम में इस कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध सामाजिक संस्था संतुलन समिति कर रही है। इस कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध बैंड मास्टर गिरीश विश्वा, इंडियास गॉट टेलेंट फेम इशिता विश्वकर्मा, इंडियन आयडल फेम सवाई भट्ट, आशीष कुलकर्णी, सिरीश भागवतुला म्यूजिकल नाइट में अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। आयोजन के लिए स्टेडियम में शो के स्टेज से लेकर बैठक व्यवस्था साउंड सिस्टम और प्रवेश द्वारों की व्यवस्थाएं पूरी हो गई है। साउंड नागपुर-लाइट इटारसी से आएंगे आयोजक सजल गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम के लिए साउंड की व्यवस्था शुभम गंगोत्री नागपुर के द्वारा वरटेक साउंड लाया जा रहा है। इस साउंड के बारे में बताया जा रहा है कि संगीत सुनने का श्रोताओं को बहुत अच्छे से आनंद आएगा, क्योंकि इस साउंड में आवाज बिल्कुल साफ होती है। इसके अलावा स्टेडियम को जगमग करने के लिए इटारसी के यशवर्धन चौबे के द्वारा एलईडी लाइट व ट्रस लाया जा रहा है, जिससे स्टेडियम में चारों तरफ उजाला रहेगा। एलईडी वॉल पर होगा डिस्प्ले सराफा व्यवसायी संघ के संरक्षक व आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य नवीन तातेड़ ने बताया कि मंच के पीछे बड़ा एलईडी वॉल लगाया गया है, जिसमें कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा स्टेडियम में तीन जगह अलग से एलईडी वॉल लगाए जाएंगे, जिस पर कार्यक्रम का प्रसारण होगा। नवीन तातेड़ ने बताया कि इस डिस्प्ले से श्रोताओं को कलाकारों की छवि बेहतरीन तरीके से देखने को मिलेगी। इसके अलावा फोटो और वीडियोग्राफी के लिए भोपाल से टीम आ रही है। चारों तरफ से कवर्ड रहेगा स्टेडियम मौसम को देखते हुए समिति ने स्टेडियम को चारों तरफ से कवर्ड किया है और इसके लिए पर्दे लगाए गए हैं। जिससे श्रोताओं को ठंड से बचने में मदद मिलेगी। बैठने के लिए पूरे स्टेडियम में कुर्सी लगाई गई हैं। श्रोता बैठकर ही पूरे कार्यक्रम का आनंद लेंगे। कैटेगरी वाइज बैठक व्यवस्था स्टेडियम में म्यूजिकल नाइट 11 जनवरी को 7:30 बजे प्रारंभ हो जाएगी। कार्यक्रम में श्रोताओं के लिए चार कटेगिरी बनाई गई हैं जिसमें प्लेटिनम, डायमंड, गोल्ड और सिल्वर पास जारी किए गए हैं। इन पास के पीछे प्रवेश व्यवस्था का उल्लेख किया गया है। जिस श्रेणी का पास होगा उसी गेट से प्रवेश मिलेगा म्यूजिकल नाइट में ये कलाकार देंगे प्रस्तुति-


