बाड़मेर जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कराए गए गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) के तहत ASD वोटर्स का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है। इस ड्राफ्ट में जिले की 4 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 47 हजार 669 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। ड्राफ्ट सूची में सामने आया है कि 10 हजार 696 मतदाताओं के नाम मृत्यु के कारण हटाए गए हैं। मतदाताओं को 15 जनवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। ASD वोटर्स का ड्राफ्ट सार्वजनिक भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कराए गए गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) के अंतर्गत मंगलवार को बाड़मेर जिले में ASD (एब्सेंट, शिफ्टेड और डेड) वोटर्स की ड्राफ्ट सूची जारी कर दी गई। इस सूची के अनुसार जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 47 हजार 669 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। मौत, स्थानांतरण और डुप्लीकेट नाम बने वजह ड्राफ्ट सूची में सामने आया है कि 10 हजार 696 मतदाताओं के नाम मृत्यु के कारण हटाए गए हैं। वहीं 27 हजार 684 मतदाता जिले या क्षेत्र से शिफ्ट हो चुके पाए गए। इसके अलावा 4 हजार 305 मतदाताओं के नाम दोहरी प्रविष्टि के रूप में दर्ज पाए गए, जबकि 311 मतदाताओं के नाम अन्य कारणों से काटे गए हैं। पारदर्शिता के साथ सूची का प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है, ताकि आम नागरिक अपने नाम की स्वयं जांच कर सकें। यदि किसी मतदाता को नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से संबंधित कोई आपत्ति या दावा हो, तो वह निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर सकता है। लोकतंत्र में भागीदारी की अपील जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे लोकतंत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची की अनिवार्य रूप से जांच करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर समय रहते सुधार कराना जरूरी है, ताकि अंतिम सूची में नाम दर्ज रह सके। अपील प्रक्रिया और अंतिम प्रकाशन की तारीख उन्होंने बताया कि 15 जनवरी तक दावे और आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। यदि कोई मतदाता निर्णय से असंतुष्ट रहता है, तो प्रथम अपील जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष और द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष की जा सकेगी। सभी प्रक्रियाओं के बाद 14 फरवरी को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। सबसे पहले बाड़मेर जिले में कितने लोगों के नाम कटे… अब बाड़मेर की 6 विधानसभाओं के बारे मे जानिए, कहां कितने नाम कटे शिव विधानसभा बाड़मेर विधानसभा गुड़ामालानी विधानसभा चौहटन विधानसभा बाड़मेर में अब 1570 बूथ जिले में मतदाताओं की सुविधा के लिए 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का भी पुनर्गठन किया गया। पूर्व में जिले में 1416 मतदान केन्द्र थे, जिनका पुनर्गठन,सुव्यथीकरण कर 154 नवीन मतदान केन्द्र सृजित हुए हैं और वर्तमान में जिले में 1570 मतदान केन्द्र हो गए हैं। इस प्रकार जिले में 1200 से अधिक मतदाताओं वाला कोई भी मतदान केंद्र शेष नहीं है। 14 फरवरी को जारी होगा अंतिम प्रकाशन आयोग की ओर से प्रसारित कार्यक्रम के अंतर्गत 15 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेगी। दावे एवं आपत्तियों के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची फॉर्म 9, 10, 11, 11ए और 11बी में तैयार की जाएगी। ईआरओ के निर्णय के विरूद्ध 15 दिवस में प्रथम अपील अधिकारी ‘‘जिला मजिस्ट्रेट’’ को की जा सकती है तथा इस अपील के निर्णय से असंतुष्ट होने की स्थिति में द्वितीय अपील प्रथम अपील अधिकारी के निर्णय के विरूद्ध अगले 30 दिवस में द्वितीय अपील अधिकारी ‘‘मुख्य निर्वाचन अधिकारी’’ को अपील की जा सकेगी। इसके बाद आयोग की ओर से निर्धारित 14 फरवरी 2026 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।


