MDS यूनिवर्सिटी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन आज से:परिणाम सुधार के लिए एग्जाम में शामिल हो सकेंगे स्टूडेन्ट्स, बिना लेट फीस आज लास्ट डेट

एमडीएस विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 2025-26 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष (सेमेस्टर प्रथम) परीक्षा- दिसम्बर 2025 के लिए आज से आवेदन कर सकते है। बिना विलम्ब बुधवार से 27 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बीए, बीकॉम के नियमित व स्वयंपाठी विद्यार्थी तथा बीएससी, नैचुरोपैथी एंड यौगिक साइंस, बीएससी आईटी, बीसीए सेमेस्टर प्रथम, बीबीए सेमेस्टर प्रथम, बीएससी होम साइंस, बीएससी फूड साइंस एंड न्यूट्रिशियन बीपीईएस के नियमित विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। सौ रुपए विलम्ब शुल्क के साथ 1 जनवरी तक तथा परीक्षा शुल्क के बराबर विलम्ब शुल्क के साथ 5 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परिणाम सुधार के लिए एग्जाम में शामिल हो सकेंगे स्टूडेन्ट्स महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलगुरु ने उन विद्यार्थियों को भाग तृतीय (वार्षिक परीक्षा) 2026 में शामिल होने की अनुमति दी है, जो परिणाम सुधारने के लिए इस परीक्षा में बैठना चाहते हैं। ऐसे विद्यार्थी बिना विलम्ब शुल्क बुधवार तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जबकि सौ रुपए विलम्ब के साथ 22 दिसम्बर तक तथा परीक्षा शुल्क के बराबर विलम्ब शुल्क के साथ 28 दिसम्बर तक आवेदन कर सकेंगे। ये विद्यार्थी हो सकते हैं शामिल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *