कोटा के 30 से ज्यादा इलाकों में 5 घंटे बिजली-कटौती:मेंटेनेंस के चलते पावर सप्लाई बंद रहेगी, जानिए कब से कब तक नहीं आएगी लाइट

कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: मद्रासी मोहल्ला, क्रेशर रोड, चमड़ा गोदाम, ऊतजी मंदिर, अमीर कॉलोनी, अनंतपुरा, जवाहर नगर इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: सरस्वती कॉलोनी गली नं. 4, 5, गोरक्षक विहार, वृंदावन वाटिका, चंद्रेसल, कृषि क्षेत्र, किशना रेजीडेंसी, अर्जुनपुरा, मानपुरा, समृद्धि नगर, बोरखेड़ा, ग्रामीण पुलिस लाइन, बारां रोड, मन्ना कॉलोनी, गायत्री विहार, फ्रेंड्स कॉलोनी, बजरंग विहार, गायत्री विहार 2, सूर्य नगर 1, 2 और 3, लाजपत नगर, पुलिस क्वार्टर कंट्रोल रूम इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक: सोगरिया, गणपति नगर , मधु नगर, नॉर्थ एक्स कॉलोनी, छोटा सोगरिया व आसपास का क्षेत्र में 5 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक: नांता गढ़, गोरू जी की बावड़ी और निकटवर्ती क्षेत्र में 4 घंटे बिजली कटती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: बापू बस्ती बालिता रोड, बीड के बालाजी, बालाजी टाउन, महावीर नगर विस्तार योजना, केशवपुरा सेक्टर-7, संतोषी नगर सर्किल के आसपास, श्रीराम सर्किल इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: राजदीप अस्पताल और आसपास का क्षेत्र की 4:30 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक: आकाश नगर, प्रगति नगर, श्याम नगर, बालाजी आवास, शुभ लाभ एन्क्लेव, ब्रिज विला, बख्शी स्प्रिंगडेल्स स्कूल, उत्तम नगर, हरि नगर, मनसा कॉलोनी, अर्जुन विहार, बालाजी आवास -1,2,3, देवली अरब रोड, अशोक विहार, उज्जवल विहार इलाकों की 5 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *