गाजियाबाद पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़:जवाबी फायरिंग में दो के पैर पर लगी गोली, तीन फरार

गाजियाबाद के मोदीनगर में गौकशी करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच शुक्रवार सुबह चार बजे भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव अमराला के जंगल में मुठभेड़ हुई। पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचे और गौकशी के औजार बरामद किए हैं। एसीपी मोदीनगर श्वेता यादव ने बताया कि चार दिन पहले गांव अमराला के जंगल में गौकशी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश के लिए तीन टीमों का किया किया था। एसीपी मोदीनगर श्वेता यादव ने बताया कि भोजपुर पुलिस व स्वाट टीम गश्त कर रही थी। इसी बीच गांव के जंगल में बदमाश फिर से गौकशी करने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए , जबकि तीन बदमाश चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम मुस्तफा पुत्र आशक निवासी कलछीना और अफजाल पुत्र तौसीफ निवासी कलछिना बताया। दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुस्तफा पर गोकशी एवं गैंगस्टर सहित आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे ,छुरा,दाब,रस्सी व अन्य औजार बरामद किए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *