लुधियाना में मंदबुद्धि बच्चे से कुकर्म:बरेल भवन का चौकीदार पिछले 1 साल से बना रहा था शारीरिक संबंध

पंजाब के लुधियाना में चंडीगढ़ रोड जमालपुर चौक नजदीक बने बरेल भवन से नाबालिग बच्चे से कुकर्म के मामला सामने आया है। बरेल भवन का चौकीदार पिछले 1 साल से बच्चे का यौन उत्पीड़न करके उसे शिकार बना रहा था। फिलहाल थाना जमालपुर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन आरोप फरार है। 15 साल है नाबालिग की आयु पुलिस को जानकारी देते हुए बरेल भवन के सुपरीटेंडेट अमनदीप सिंह ने कहा कि बरेल भवन में मंदबुद्धि बच्चे पढ़ते और रहते है। उसे किसी ने जानकारी दी कि चौकीदार प्रभजोत सिंह द्वारा एक मंदबुद्धि बच्चे के साथ गलत काम करता है। उस बच्चे का आयु करीब 15 साल है। अपने स्तर पर जांच की तो मामला सही पाया गया। आरोपी प्रभजोत सिंह बच्चे के साथ गैरकुदरती शारीरिक संबंध बनाता था। 24 नवंबर 2024 की रात को भी किया कुकर्म 24 नवंबर 2024 की रात भी आरोपी प्रभजोत सिंह ने उस मंदबुद्धि बच्चे के साथ गलत काम किया। इस मामले में थाना जमालपुर की पुलिस ने आरोपी प्रभजोत सिंह के खिलाफ धारा 06 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी चौकीदार अभी फरार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *