SIP निवेश पहली बार 26 हजार करोड़ पार:एक साल में 50% बढ़ा; दिसंबर में म्यूचुअल फंड फोलियो रिकॉर्ड 22.5 करोड़ तक पहुंचे

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP के जरिये म्यूचुअल फंड्स में निवेश लगातार बढ़ रहा है। बीते दिसंबर में पहली बार मासिक SIP 26 हजार करोड़ रुपए से ऊपर निकल गई। दिसंबर 2023 में यह 17,610 करोड़ थी, जो बीते माह 50.25% बढ़कर 26,459 करोड़ रुपए हो गई। इस बीच म्यूचुअल फंड फोलियो भी रिकॉर्ड 22.50 करोड़ तक पहुंच गए। बीते माह इक्विटी स्कीम्स में नेट इन्वेस्टमेंट (निकासी घटाकर) 41,156 करोड़ रुपए रहा। यह सालाना 142% और नवंबर की तुलना में 14.5% ज्यादा है। सेक्टोरल/थीमेटिक स्कीम्स में सबसे ज्यादा 15,332 करोड़ रुपए का नेट इन्वेस्टमेंट हुआ। दूसरी तरफ डेट फंड्स से 1.27 लाख करोड़ की शुद्ध निकासी हुई। इसके चलते म्यूचुअल फंड हाउस के जरिए मैनेज की जाने वाले फंड (AUM) नवंबर के मुकाबले ₹80,355 करोड़ घटकर ₹67 लाख करोड़ से कम रह गई। नवंबर 2024 में यह रिकॉर्ड ₹68.08 लाख करोड़ थी। 10 साल में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एयूएम 6 गुना से ज्यादा हो गया है। दिसंबर 2014 में AUM ₹10.51 लाख करोड़ था, जो दिसंबर 2024 में 537% बढ़ गया। शेयरों में ज्यादा निवेश… कुल AUM में 46% हिस्सेदारी सिर्फ इक्विटी स्कीम्स की डेट का सहारा: 2024 में कंपनियों ने रिकॉर्ड 11 लाख करोड़ जुटाए
2024 में डेट (जैसे बॉन्ड) के माध्यम से कंपनियों द्वारा जुटाई गई राशि 11.05 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इसमें से 10.94 लाख करोड़ डेट के प्राइवेट प्लेसमेंट से आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *