बंडामुंडा| बंडामुंडा रेल खंड पर चल रहे चौथी रेल लाइन के निर्माण कार्य को गुरुवार को आदिवासी ग्रामीणों ने रुकवा दिया है। सैकड़ों की संख्या में आदिवासी ग्रामीण एकजुट होकर कार्यस्थल में धरना पर बैठ गए। ग्रामीणों की मानें तो एक दिन पहले ही एनसीएसटी कोर्ट ने रेलवे विभाग समेत ओडिशा प्रदेश सरकार को निर्देश जारी किया है। कपाटमुंडा पंचायत क्षेत्र के डिसप्ले आदिवासी ग्रामीणों को उनका हक 45 दिनों के अंदर दी जानी चाहिए। ऐसे में एनसीएसटी कोर्ट के निर्देश के बाद रेलवे विभाग ने आदिवासियों को उनके हक देने के बजाए उल्टा आदिवासियों के जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य के गति को पहले से ज्यादा तेज कर दिया है। रेलवे प्रशासन की इस हरकत का आदिवासी ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए निर्माण कार्यस्थल पर धरना पर बैठ गए हैं।


