नवविवाहिता को सुसाइड के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार:ग्वालियर और मथुरा के युवकों ने अश्लील फोटो किए थे वायरल; 4 महीने पहले लगाई थी फांसी

गुना के कैंट थाना क्षेत्र में नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों ने महिला के अश्लील फोटो और मैसेज वायरल कर दिए थे, जिससे आहत होकर उसने फांसी लगा ली थी। मामले का मुख्य आरोपी अक्टूबर में ही गिरफ्तार हो चुका है। अब पुलिस ने दूसरे फरार आरोपी को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। जानकारी के मुताबिक, बांसखेड़ी निवासी नवविवाहिता ने 14 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मामला गंभीर होने के कारण सीएसपी प्रियंका मिश्रा ने इसकी जांच की। जांच में सामने आया कि अनूप सिंह राजावत और सुखदेव पांडे ने महिला के फोटो वायरल कर उसे प्रताड़ित किया था। इसके बाद 16 अक्टूबर को दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एक ग्वालियर से, दूसरा मथुरा से अरेस्ट पुलिस ने तंत्र सक्रिय करते हुए पहले आरोपी अनूप सिंह राजावत (ग्वालियर) को 26 अक्टूबर को ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, दूसरा आरोपी सुखदेव पांडे (25) घटना के बाद से फरार था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। कोर्ट में पेश किया, जेल भेजा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सुखदेव पांडे (पुत्र दीनदयाल पांडे) निवासी मथुरा (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *