अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में स्थित दौराई गांव में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। एक बार फिर चोर ने घर के बाहर खड़े टेंपो को चोरी कर लिया। चोरी हुई टेंपो के कीमत करीब 10 लाख रुपए है। चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने रामगंज थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूसरी तरफ ग्रामीणों ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए गश्त बढ़ाने की मांग की है। सबसे पहले देखें कुछ PHOTO’S….. पीड़ित चालक राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि उसने हमेशा की तरह उसने अपने घर के बाहर ही टेंपो को खड़ा किया था। जब वह सुबह उठा तो घर के बाहर से चोरी हो गया। टेंपो अभय कमांड के सीसीटीवी के निगरानी में खड़ा किया था। लेकिन इसके बावजूद भी टेंपो का लॉक तोड़कर चोर लेकर फरार हो गया। चोरी की सूचना के द्वारा रामगंज थाने को दी गई है। गश्त बढ़ाने की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधि चंद्रभान गुर्जर ने बताया कि उनके दौराई गांव में आए दिन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। कुछ दिन पहले भी स्कूल के अंदर घुसकर प्रिंसिपल के सोने की चेन तोड़कर दो बदमाश भाग गए। कहने को तो अभय कमांड के बड़े-बड़े कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन उसके बावजूद भी वारदातें हो रही है। एक बार फिर चोर ने लॉक तोड़कर घर के बाहर से पीड़ित राजेंद्र का टेंपो चोरी कर लिया। आए दिन लगातार चोरी की घटना बढ़ रही है। जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। प्रशासन से मांग है कि गांव में गश्त बढ़ाई जाए।


