बीकानेर में मंगलवार सुबह दस बजे तक हल्का कोहरा था लेकिन बुधवार का दिन साफ है। रात के समय कोहरा इतना घना रहा कि सड़कें तक भीग गई। सुबह से साफ हुए मौसम ने दिन शुष्क रहने के संकेत दिए हैं। ऐसे में अधिकतम तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है, वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ने की संभावना है। गर्मी मंगलवार की तुलना में बुधवार को कम रहेगी। आज शहर का मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान है। दिन में अधिकतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है, जबकि रात में न्यूनतम तापमान एक बार फिर बढ़कर दस डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मंगलवार को ये नौ डिग्री सेल्सियस बीकानेर शहर में था जबकि लूणकरनसर में सात डिग्री सेल्सियस था। सूर्य सुबह अपेक्षित समय पर उगा और शाम को सामान्य समय पर अस्त होगा। सुबह के समय हल्का कोहरा या शांत मौसम हो सकता है, लेकिन धूप सक्रिय रहेगी। हवा की गति हल्की रहेगी और आर्द्रता कम रहने के कारण मौसम काफी शुष्क महसूस होगा। हालांकि बीकानेर में मौसम मुख्यतः सुखद है, लेकिन शुष्क मौसम और कम नमी के कारण वायु गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और धूल-मिट्टी का स्तर बढ़ सकता है, जिससे सांस संबंधी परेशानियाँ महसूस हो सकती हैं, खासकर सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को सावधानी रखनी होगी।


