धौलपुर में दो दिन की धूप के बाद छाया कोहरा:विजिबिलिटी 50 मीटर से कम, ठंड में ठिठुरते स्कूल पहुंचे स्टूडेंट

धौलपुर में दो दिन की तेज धूप के बाद शुक्रवार को फिर से घना कोहरा छा गया। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही, जिससे वाहन ड्राइवरों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। जिले में सुबह से ही पेड़ों पर ओस की बूंदें दिखाई दी और घना कोहरा छाया रहा। स्कूल की छुट्टियां समाप्त होने के बाद आज बच्चे कड़ाके की सर्दी में स्कूल पहुंचे। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 12 जनवरी के बीच बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में मौसम रबी फसलों के लिए अनुकूल है। सरसों में पीले फूल खिल चुके हैं और फरवरी में कटाई शुरू होगी। रात का कम तापमान गेहूं और चने की फसल के लिए लाभदायक साबित हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *