कोटा में 9 डिग्री पहुंचा तापमान:सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, एक दो दिन में मिलेगी मामूली राहत

प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव खत्म होने के साथ ही हवा चलनी शुरू हो गई है। रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से सर्दी तेज हो गई है। सुबह शाम की धुंध से जिले में आवाजाही प्रभावित हो रही है। मंगलवार को कोटा में सर्दी का असर देखने को मिला। न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।और तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 18 दिसंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा ओर कोहरे का प्रभाव कम रहेगा।
बुधवार को सुबह घुंघ छाई रही। लोग सर्दी स्व बचाव का जतन करते नजर आए। मौसम में ठंडक व गलन बरकरार है। हालांकि 9 बजे बाद धूप भी खिली। बीते एक सप्ताह में तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से गिरकर 9 डिग्री आसपास व अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बीते 5 दिनों ये रहा तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *