आज हो सकती है जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा:नए जिलाध्यक्ष मंत्री-सांसद के घर न जाएं, कार्यालय में हो स्वागत: संगठन

भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर दिल्ली में राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ हुए मंथन के बाद भाजपा शुक्रवार को जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर सकती है। इस घोषणा से पहले गुरुवार को प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने मौजूदा जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों और सांसद-विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में मौजूदा जिलाध्यक्षों और विधायकों को नसीहत दी गई है कि पद जिसे भी मिले, सभी को मिलकर उसका साथ देना है। स्वागत समारोह सिर्फ पार्टी कार्यालय में ही करना है। जिसकी भी जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति होती है, वे इस बात का ध्यान रखें कि किसी मंत्री, बड़े नेता, सांसद, विधायक या प्रदेश पदाधिकारी के घर, बंगले या दफ्तर जाकर स्वागत नहीं कराएंगे। पार्टी दफ्तर में ही स्वागत होगा। इससे पार्टी कैडर में पट्‌ठावाद का गलत संदेश जाता है। जो भी पदाधिकारी बनता है, उसके लिए सबसे पहले कोई नेता विशेष नहीं बल्कि पार्टी संगठन होना चाहिए। बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा- जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब कोई शक सुबह या बदलाव की गुंजाइश नहीं हैं। बस सूची जारी करने भर की देर है। वीडी शर्मा ने कहा हमारा संगठन देश में अग्रणी है। संगठन पर्व में भी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया है। शाम को होना थी घोषणा, एनवक्त पर टल गई बैठक के बाद यह भी बात सामने आई कि जिला प्रभारी हर जिले में जाकर नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। । लेकिन बाद में संगठन चुनाव टोली ने केंद्रीय चुनाव टोली को समय की कमी का हवाला देते हुए जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की घोषणा प्रदेश से करने की मांग की। इसके बाद शाम को एक साथ सभी 62 जिलों के नामों की घोषणा की भी तैयारी कर ली गई, लेकिन ऐन वक्त पर इसे टाल दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *