अशोकनगर शहर के बिजली उपभोक्ताओं को बुधवार (17 दिसंबर) को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शहर के कई प्रमुख इलाकों में आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक प्रबंधक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है। विभाग के मुताबिक, 33/11 केवी अशोकनगर उपकेंद्र के अंतर्गत मेंटेनेंस का काम किया जाना है। केंद्र सरकार की RDSS योजना के तहत कंडक्टर (तार) की क्षमता बढ़ाने और पुराने तार बदलने का काम होगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि काम की आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। मेन बाजार और मंदिर के आसपास नहीं आएगी बिजली इस शटडाउन का असर शहर के व्यस्त इलाकों पर पड़ेगा। कटौती से मेन बाजार फीडर से जुड़े क्षेत्र, साईं नाथ मंदिर के सामने स्थित जैन भवन और उसके आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे। लोगों से अपील की गई है कि वे बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें।


