इंजीनियर होठों पर लिपिस्टिक लगाकर पहनने लगा साड़ी:शादी के 11 साल बाद बोला-मुझे अब महिला बनना है, पत्नी ने तलाक को दी अर्जी

गाजियाबाद में शादी के 11 साल बाद महिला ने पति से तलाक मांगा है। वजह- उसका मैकेनिकल इंजीनियर पति अब महिला बनना चाहता है। वह महिलाओं की तरह श्रृंगार करता है, साड़ी पहनता है। इतना ही नहीं उसने आधार कार्ड में भी अपना नाम बदलवा लिया है। परिवार के लोगों समझाने पर भी जब वह नहीं माना तो पत्नी ने तलाक मांगा। पति-पत्नी ने आपसी सहमति होने पर परिवार न्यायालय में तलाक के लिए अर्जी दी है। इसी महीने फैमिली कोर्ट दोनों की तलाक की अर्जी पर फैसला करेगी। इंजीनियर ने समझौते के तहत पत्नी को 18 लाख रुपये भी दे दिए हैं। बंगलुरु से लौटे तो बदल गया व्यवहार
राजनगर एक्सटेंशन निवासी महिला ने बताया साल 2021 में उसके इंजीनियर पति को कंपनी के काम से बंगलुरु जाना पड़ा। जब वह वहां से वापस आया तो उसका व्यवहार बदला हुआ था। एक दिन मैंने देखा कि वह मेरी साड़ी पहन कर घर में घूम रहा है। यही नहीं उसने औरतों की तरह की मेकअप किया हुआ था। लिपस्टिक लगाई थी। पहले दिन यह देखकर मुझे लगा कि शायद मेरे पति ने हंसी मजाक में ऐसा किया होगा। मगर वह रोज ही साड़ी पहनने लगा और मेकअप करने लगा। तब मैंने उससे ऐसा करने के पीछे कारण पूछा, इस पर मेरे पति ने जवाब दिया कि वह रोज ही साड़ी पहनेगा क्योंकि उसे महिला बनना है। इस पर मैं शॉक हो गई। मैंने उसे समझाया, मगर वह नहीं माना। घरवालों से बोला-मुझे पुरुष नहीं औरत समझा जाए
इसके बाद मैंने घरवालों को यह बात बताई। घर वालों ने भी समझाया, मगर वह नहीं आने और बोला-मुझे पुरुष नहीं औरत समझा जाए। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति ने घरवालों से कहा, वह जल्द ही सर्जरी कराकर महिला बन जाएगा। पति ने जब किसी की नहीं सुनी तो उसने तलाक लेने का फैसला किया। पहले तो उसका पति तलाक के लिए राजी नहीं हुआ, मगर बाद में वह तैयार हो गया। दोनों ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। इसी महीने फैमिली कोर्ट दोनों की तलाक की अर्जी पर फैसला करेगी। 2013 में हुई शादी, 2021 से अलग रहने लगे महिला ने बताया कि उसकी शादी 2013 में हुई थी। उसका पति बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करता है। दोनों का शादी के चार साल बाद 2017 में बेटा हुआ। 2021 तक दोनों का वैवाहिक जीवन ठीक चल रहा था। जब वह बंगलुरु से लौटा तो उसका व्यवहार बदल गया। बताया, एक दिन पति को जेंडर डिस्फोरिया की गोली खाते देखा। उसे समझाने का प्रयास किया,लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद तलाक का फैसला किया। इंजीनियर पति ने पत्नी को समझौते के तहत 18 लाख रुपए दिए हैं। बताया कि उसके पति ने अपनी पोस्टिंग भी बंगलुरु में करा ली है। अब वह गुजारे के लिए निजी कंपनी में नौकरी कर रही है। बताया, दोनों वर्ष 2021 से ही अलग रह रहे हैं। महिला ने बताया कि उसके पति ने अपना नाम भी बदल लिया है। आधार कार्ड में भी अपना लिंग परिवर्तित करा लिया है। ………………………………… ये खबर भी पढ़ें- पति-पत्नी, 3 बेटियों को पत्थर काटने वाली मशीन से काटा:मेरठ में बेटियों की लाश बेड में छुपाई; दंपती को गठरी में बांधा मेरठ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। गुरुवार को घर के अंदर पति-पत्नी के शव चादर में लिपटे मिले। उनकी तीन बेटियों को मारकर उन्हें बोरी में भरा गया, फिर बेड के बॉक्स में छिपा दिया गया था। सभी के सिर पर गहरी चोट थी। गले पर भी धारदार हथियार के निशान मिले। घर के गेट पर बाहर से ताला लगा था। रिश्तेदार और भाई सुबह से फोन कर रहे थे, लेकिन कॉल नहीं उठ रही थी। पड़ोसियों ने भी एक दिन से परिवार को नहीं देखा था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार के 5 लोगों की पत्थर काटने से मशीन गला काटा गया है। पूरा मामला लिसाड़ी गेट इलाके के सोहेल गार्डन का है। मरने वालों में पति मोईन, पत्नी आसमा और 3 बेटियां- अफ्सा (8), अजीजा (4) अदीबा (1) शामिल हैं। मोइन मिस्त्री का काम करता था। आसमा उसकी तीसरी पत्नी थी। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *