फाजिल्का में दो पक्षों में मारपीट:बच्चों के बीच हुआ विवाद, जान से मारने की दी धमकी, एक व्यक्ति की उंगली टूटी

पंजाब के फाजिल्का जिले में स्कूली बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों के अभिभावकों में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष बच्चे के पिता को गंभीर चोट आई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों का कहना है कि हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। घटना को लेकर संपूर्ण एन्क्लेव निवासी गौरव सेठी ने बताया कि उनके बच्चे की किसी अन्य बच्चे से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दूसरे पक्ष के बच्चे के पिता ने उनके बच्चे को रास्ते में रोका और फोन पर गालियां देने के साथ जान से मारने की धमकी दी। जब सेठी मौके पर बातचीत करने पहुंचे, तो विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। व्यक्ति के हाथ की उंगली में हुआ गंभीर फ्रैक्चर इस दौरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी उंगली में गंभीर फ्रैक्चर हो गया और डॉक्टरों को उनके हाथ में रॉड डालना पड़ा। फिलहाल पीड़ित को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सिटी थाना पुलिस के अधिकारी ओम प्रकाश उनके बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़ित पक्ष सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *