पंजाब के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा आज जालंधर सिविल अस्पताल में स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल में ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों से मुलाकात की और मरीजों को आ रही दिक्कतों के बारे में समझा। उनके साथ जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा, शहर के डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी और नेता मौजूद थे। दौरा करने के बाद उन्होंने सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। सांसद बोले- जालंधर सिविल अस्पताल का जाम जोरों पर जारी राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा- मुझे आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल और मेरे वरिष्ठ नेताओं ने मुझे पंजाब के सिविल अस्पतालों की जिम्मेदारी उठाने का जिम्मा दिया था। हमने लुधियाना का सिविल अस्पताल काम लगभग खत्म करवा दिया गया। जालंधर के सिविल अस्पताल का काम भी जोरों पर चल रहा है। तीसरा अमृतसर है। राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा- जालंधर सिविल अस्पताल में सारा काम नए सिरे से होगा। सांसद बोले- चार नए ऑपरेशन थिएकर बनाए जाएंगे राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा- वॉर्ड से लेकर बाथरूम तक नए बनाए जाएंगे। साथ ही नया सीवरेज सिस्टम लगेगा। इमरजेंसी वार्ड को भी बड़ा किया जाएगा। राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा- सिविल अस्पताल जालंधर में चार नए ऑपरेशन थिएकर बनाए जाएंगे। साथ ही जो चीजें सिविल अस्पताल में कम हैं, उन्हें भी पूरा किया जाएगा। राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा- सिविल अस्पताल में अभी कई दवाएं नहीं भी मिलती हैं, उन्हें भी अस्पताल में ही मुहैया करवाने की कोशिश की जाएगी।


