सिवनी से कलेक्ट्रेट तक सड़क तैयार, एनएच 930 से जोड़ने 900 मीटर पक्की सड़क बनेगी

भास्कर न्यूज | बालोद आज बालोद जिला अपने 13 साल पूरे कर 14वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। जिला बनने के बाद से हमारा जिला आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्रों में लगातार प्रगति कर रहा है। कई क्षेत्रों में विकास के नए-नए कीर्तिमान रच रहा है। बता दें कि 10 जनवरी 2012 को बालोद जिला अस्तित्व में आया था। तब से अब तक जनहित से जुड़े कई विकास कार्य हो चुके है‍ं, कई काम होना बाकी है। ऐसे में आगे भी विकास की गति रफ्तार पकड़ेगी। 4 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से ग्राम सिवनी से कलेक्ट्रेट तक सड़क चौड़ीकरण व डामरीकरण कार्य पूरा हो चुका है। अब सिवनी-कलेक्ट्रेट मार्ग को आदमाबाद एनएच 930 तक जोड़ने के लिए 900 मीटर का सीमेंटीकरण या डामरीकरण किया जाएगा। सड़क की चौड़ाई वर्तमान में 3 मीटर है। जिसे 5.50 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। पीडब्ल्यूडी के अनुसार सिवनी से कलेक्ट्रेट घोटिया चौक तक 3.50 किमी सड़क 5.50 मीटर चौड़ी हो चुकी है। इससे राहत मिली है। जिला न्यायालय के नए भवन का निर्माण शुरू, वीसी रूम, कैंटीन व लाइब्रेरी बनेगी कलेक्ट्रेट के सामने जिला कोर्ट के नया भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी के अनुसार तीन मंजिला भवन में 10 कोर्ट, बड़ा वीसी रूम बनेगा। इसके अलावा कैंटीन, मेडिकल स्टोर रूम, लाइब्रेरी, लिफ्ट सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेगी। दावा किया जा रहा है कि डेढ़ साल यानी 18 माह में काम पूरा हो जाएगा। इस हिसाब से जिलेवासियों को 2026 सितंबर माह में जिला कोर्ट के नए भवन की सौगात मिलने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *