मंडला डीएफओ पर कर्मचारियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप:7 दिन में ट्रांसफर की मांग, कहा-हमें नौकरी छोड़ने के लिए उकसाया जाता है

मंडला के उत्पादन वन मंडल के अधिकारी-कर्मचारियों ने वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) पूजा नागले पर दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। कर्मचारी संघ और रेंजर्स एसोसिएशन के माध्यम से बुधवार को वन संरक्षक, मध्य वन वृत्त जबलपुर को एक ज्ञापन सौंपा गया है। कर्मचारी बोले-हमें नौकरी छोड़ने के लिए उकसाया जाता है ज्ञापन में कर्मचारियों, रेंजर्स और एसडीओ ने आरोप लगाया है कि डीएफओ नागले दमनकारी नीतियां अपना रही हैं, जिससे कार्य वातावरण प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि समीक्षा बैठकों में अधिकारियों और कर्मचारियों को अपशब्द कहे जाते हैं, उनकी योग्यता पर सवाल उठाए जाते हैं और उन्हें नौकरी छोड़ने के लिए उकसाया जाता है। बैठक में फोन की जांच कराने करने का आरोप कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि बैठकों के दौरान बिना किसी ठोस कारण के मोबाइल फोन की जांच कराई जाती है, जो निजता का उल्लंघन है। इसके अलावा, कुशल और अकुशल कर्मचारियों को एक साथ जोखिम भरे कार्यों में लगाने के निर्देश दिए जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। सात दिन के अंदर ट्रांसफर करने की मांग अधिकारियों-कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि सात दिनों के अंदर उत्पादन वन मंडल अधिकारी को पद से हटाया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो सभी कर्मचारी काम बंद कर सामूहिक हड़ताल पर चले जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *