पंजाब के कपूरथला में एक नाबालिग छात्र के साथ 3 युवकों ने सामूहिक कुकर्म किया। पीड़ित 14 वर्षीय छात्र 9वीं कक्षा में पढ़ता है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना 6 जनवरी की शाम करीब 5 बजे की है। पीड़ित छात्र पतंग खरीदने के लिए अमृतसर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास गया था। वहां उसके गांव के ही तीन युवक वीरू, आकाश और अछि मिले। उन्होंने छात्र को सस्ती पतंग दिलाने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बिठाया और कांजली रोड स्थित मछली फार्म के पास जंगल में ले गए। कुकर्म करने के बाद आरोपी फरार
आरोपियों ने पीड़ित के कपड़े उतार दिए और बारी-बारी से कुकर्म किया। छात्र के चिल्लाने और भागने की कोशिश करने पर भी आरोपियों ने उस पर रहम नहीं किया। कुकर्म के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पीड़ित ने घर पहुंचकर अपने पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ सिटी थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही है। फिलहाल आरोपी फरार है।


