सीकर में 1.43 लाख नाम वोटर लिस्ट से काटे:कांग्रेस विधायक के क्षेत्र से सबसे ज्यादा नाम हटे, मंत्री खर्रा के क्षेत्र से 18 हजार वोटर हटाए गए

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कराए गए गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) का मंगलवार को ASD (एब्सेंट, शिफ्टेड और डेड) वोटर्स का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार सीकर जिले में (कुल 8 विधानसभा क्षेत्र) 1 लाख 43 हजार 850 वोटर्स के नाम कटे हैं। इनमें 86017 वोटर एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट हो गए। 29780 वोटर्स की मौत हो गई। 8332 डबल वोटर थे। इसके अलावा 14636 वोटर संबंधित एड्रेस पर अब्सेंट (अनुपस्थित) मिले। 5085 वोट अन्य अलग-अलग कारणों से कटे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया- सीकर जिले में SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीकर जिले में अब कुल 2128862 वोटर्स हैं, इनमें से 17105 सैनिक(नेवी, एयरफोर्स, इन्फेंट्री) वोटर्स भी शामिल हैं। सीकर जिले में सबसे ज्यादा 2558 सैनिक श्रीमाधोपुर विधानसभा में हैं और सबसे कम 1033 सैनिक सीकर विधानसभा क्षेत्र के हैं। सीकर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 34911 वोटर के नाम कटे हैं, तो वहीं, नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 11441 नाम कटे हैं। गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ से 16804 नाम कटे कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक के सीकर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 34911 वोट कटे हैं। वहीं, कांग्रेस विधायक सुरेश मोदी के विधानसभा क्षेत्र नीमकाथाना में सबसे कम 11441 वोट हटाए गए हैं। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में 16804 और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के विधानसभा क्षेत्र श्रीमाधोपुर में 18494 वोट कटे हैं। सबसे पहले सीकर जिले में कितने लोगों के नाम कटे… अब सीकर की 8 विधानसभाओं के बारे मे जानिए, कहां कितने नाम कटे फतेहपुर विधानसभा लक्ष्मणगढ़ विधानसभा धोद विधानसभा सीकर विधानसभा दांतारामगढ़ विधानसभा खंडेला विधानसभा नीमकाथाना विधानसभा श्रीमाधाेपुर विधानसभा जिला निर्वाचन अधिकारी मुकुल शर्मा ने आज कलेक्टर ऑफिस में पॉलिटिकल पार्टियों के डेलीगेट्स को S.I.R. अभियान की ड्राफ्ट वोटर्स लिस्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर S.I.R. के बाद जारी हुई वोटर्स लिस्ट के बंडल और पेन ड्राइव में सॉफ्ट कॉपी सौंपी गई। इस मौके पर एडीएम रतन कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला व जगदीश दानोदिया, भाजपा के महावीर प्रसाद सैन व नेमीचंद कुमावत, सीपीआई(एम) के रामरतन बगड़िया, बसपा के सुरेंद्र सैनी, RLP से इंजी. भंवर सिंह, आम आदमी पार्टी के मुकेश गुर्जर, सीकर एसडीएम निखिल पोद्दार व धोद एसडीएम राहुल मल्होला मौजूद थे। SIR की ASD ड्राफ्ट लिस्ट से जुड़ी ये खबर पढ़ें… राजस्थान- वोटर लिस्ट से नाम कटने वालों की सूची जारी:जानें- कैसे ढूंढे आपका नाम, SIR में शामिल होना आपके लिए क्यों जरूरी? राजस्थान में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में जिन वोटर्स के नाम काटे गए हैं, उनकी लिस्ट जारी कर दी गई है। इनमें एब्सेंट (अनुपस्थित), शिफ्टेड और डेड वोटर्स के नाम हैं। ऐसे वोटर्स को अब नोटिस जारी होंगे, नोटिस के बाद उन्हें अपने दस्तावेज जमा करवाने होंगे। अन्यथा वे वोटर नहीं रहेंगे। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में जिनके नाम नहीं है उनके पास अब भी वोटर बने रहने का विकल्प है।(पढ़ें पूरी खबर…)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *