डीग पुलिस ने तीन साइबर ठगों को किया गिरफ्तार:सस्ते लैपटॉप और सेक्सटॉर्शन से ठगी करते थे, पांच मोबाइल बरामद

डीग की नगर पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दो बाल अपचारियों को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। थानाधिकारी लाखन सिंह ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज भरतपुर कैलाश विश्नोई और एसपी ओमप्रकाश मीना के निर्देशन में ‘ऑपरेशन एंटी वायरस’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर एसआई राजेश सिंह और डीएसटी टीम इंचार्ज सुल्तान सिंह ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जाहिर पुत्र हनीफ निवासी बास सावत, थाना सीकरी; ललित पुत्र सतीश जाट निवासी डभावली; और धीरज पुत्र रतनसिंह जाटव निवासी पाठका के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि ये आरोपी फर्जी मोबाइल नंबरों से बने वॉट्सऐप, फेसबुक, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते थे। वे अनजान लोगों को सस्ते दामों में लैपटॉप बेचने का विज्ञापन देकर या सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाकर ठगी करते थे। पुलिस पकड़े गए सभी साइबर ठगों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क और अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *