जैसलमेर में पूर्व मंत्री व पुलिस हुई आमने सामने:प्रदर्शन से रोकने पर गुस्सा हुआ सालेह मोहम्मद, कहा- तानाशाही कर रही सरकार

नेशनल हेराल्ड मामले में जिला कांग्रेस कमेटी ने हनुमान चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस मौके पर हनुमान चौराहे पर ही पुलिस ने कलेक्ट्रेट जा रहे कांग्रेसियों को रोक दिया। कांग्रेसियों को कलेक्ट्रेट जाने से रोका तो पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद गुस्सा हो गए। सालेह मोहम्मद ने सरकार पर तानाशाही करने व शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने का आरोप लगाया। पुलिस के अधिकारियों द्वारा समझाने पर पूर्व मंत्री माने और इसके बाद सभी ने हनुमान चौराहे पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और नारेबाजी की। इस मौके पर पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर, पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, पूर्व उप जिला प्रमुख डॉ BK बारूपाल समेत तमाम कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। ईडी के दुरूपयोग का लगाया आरोप जिला मुख्यालय जैसलमेर में कांग्रेस पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर के नेतृत्व में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। अमरदीन फकीर ने बताया कि मोदी शाही सरकार द्वारा प्रवर्तन निदेशालय सहित अन्य संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग, लोकतंत्र को कमजोर करने एवं विपक्षी दलों की आवाज दबाने की साजिश के विरोध में बुधवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया। जिसके तहत हनुमान सर्किल पर सुबह 11 बजे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर ने बताया कि भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का राजनीतिक दुरुपयोग कर लोकतंत्र के स्तंभों को कमजोर कर रही है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद, पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, पूर्व उप जिला प्रमुख डॉ BK बारूपाल समेत तमाम कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। गुस्सा हुए पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद इस मौके पर हनुमान चौराहे पर ही पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसियों को कलेक्ट्रेट जाने से रोका तो पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद गुस्सा हो गए। सालेह मोहम्मद ने सरकार पर तानाशाही करने व शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने का आरोप लगाया। इसके बाद सभी ने हनुमान चौराहे पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर और पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद ने कहा- मोदी शाही सरकार द्वारा प्रवर्तन निदेशालय सहित अन्य संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग, लोकतंत्र को कमजोर करने एवं विपक्षी दलों की आवाज दबाने की साजिश कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर ने बताया कि भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का राजनीतिक दुरुपयोग कर लोकतंत्र के स्तंभों को कमजोर कर रही है। ​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *