जिला किसान कांग्रेस और जिला कांग्रेस ग्रामीण ने रामपुर सोसाइटी का मामला उठाया, सौंपा ज्ञापन

भास्कर न्यूज । राजनांदगांव कांग्रेसियों ने फर्जी धान खरीदी की दोबारा जांच और कार्रवाई कर खरीदी शुरू करने मांग की है। जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष मदन साहू और जिला कांग्रेस ग्रामीण के जिला अध्यक्ष भागवत साहू ने ग्राम रामपुर सोसाइटी में 6768 बोरा फर्जी धान खरीदी के मामले में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। दोबारा जांच कर दोषियों पर एक्शन लेने एवं किसानों की समस्या को ध्यान में रख धान खरीदी शुरू करने की मांग की है। इस मामले में गुरुवार को खरीदी बंद होने से किसानों को परेशान होना पड़ा। उन्होंने कहा मामले में जो भी दोषी है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर धान खरीदी शुरू करें। इस दौरान यह जानकारी भी दी गई कि धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था के कारण किसान परेशान हैं।किसानों को राहत दी जाए। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू के साथ किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मदन साहू, महेंद्र यादव, अंगेश्वर देशमुख, पुष्पा वर्मा, पंकज बांधव, रमेश खंडेलवाल, टिकेश साहू सुयश नाहटा, सुलोचना मारकंडे, गौतम वर्मा, ललिता टार्जन साहू, मुकेश साहू, तिलक साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राजनांदगांव. धान खरीदी शुरू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *