मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज (बुधवार) रीवा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (APSU) के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक, राज्यपाल सुबह 10.45 बजे भोपाल से रवाना होंगे और 11.30 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे 11.50 बजे यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचेंगे। यहां वे सबसे पहले नवनिर्मित रिसर्च, इनोवेशन और इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। 12 बजे दीक्षांत समारोह, छात्रों को मिलेगी उपाधि इसके बाद दोपहर 12 बजे दीक्षांत समारोह शुरू होगा। राज्यपाल मेधावी छात्र-छात्राओं को उपाधियां (डिग्रियां) प्रदान करेंगे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे दोपहर 1.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 3 बजे भोपाल के लिए होंगे रवाना सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद राज्यपाल दोपहर 3 बजे रीवा एयरपोर्ट से वापस भोपाल के लिए उड़ान भरेंगे। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए एयरपोर्ट से लेकर यूनिवर्सिटी तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


