CCTV फुटेज से शातिर बाइक चोर को पकड़ा:चोरी की 15 बाइक बरामद; भीलवाड़ा पुलिस ने टीम बनाकर की कार्रवाई

भीलवाड़ा की प्रताप नगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात को खुलासा किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी की 15 बाइक भी बरामद की है। प्रताप नगर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि 11 नवंबर को बाबा धाम के पीछे रहने वाले मुकेश शर्मा ने एक रिपोर्ट दी थी, जिसमें बताया कि उसने अपनी दुकान पुर रोड सिद्धि प्लाजा पर बाइक खड़ी की थी। जब शाम को वापस वहां आया तो बाइक नहीं थी। आसपास तलाश की, लेकिन बाइक नहीं मिली। बाद में जब सीसीटीवी चेक किए तो एक अनजान युवक बाइक चोरी कर ले जाता हुआ दिखाई दिया। मुकेश ने गाड़ी चुराने के सीसीटीवी फुटेज अपनी रिपोर्ट के साथ पेश किए। चोरी की 15 बाइक बरामद की
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और उसके बाद बाइक चुराने वाले युवक दीपक (20) पुत्र शिवराज खटीक निवासी भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया है।थाने में जब इस से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने 15 बाइक चुराना कबूल किया। पुलिस ने इसके पास से चोरी की सभी 15 बाइक बरामद की है। ये रहे टीम में शामिल
आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई। इसमें प्रताप नगर थाना प्रभारी राजपाल, साइबर सेल एएसआई आशीष मिश्रा, हेड कॉन्स्टेबल शंभूलाल, चंद्रपाल, कॉन्स्टेबल दिलीप, अनिल, दिलीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, राधेश्याम , हरवीर, पवन, पिंटू, राजेश, बजरंग और नरेंद्र शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *