सीकर में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका:कांग्रेस ने लगाया संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग, नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन

सीकर में आज जिला कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के झूठे मुकदमों के विरोध में आज विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने बताया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के ऊपर लगाए गए नेशनल हेराल्ड मामले में ED के झूठे मुकदमे खारिज कर दिए हैं। केंद्र सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं का गलत तरीके से दुरुपयोग किया है। कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने वंदे मातरम और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। फतेहपुर विधायक हाकम खां ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी के मुकदमे को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कांग्रेस के राज में पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी को विदेश में इलाज के लिए भेजा गया लेकिन अब भाजपा बदले की राजनीति कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि 55-56 घंटे सोनिया गांधी और राहुल गांधी से ईडी दफ्तर में बिठाकर पूछताछ की गई। ईडी की चार्जशीट को कोर्ट ने नकार दिया, ये केंद्र सरकार के घमंड की हार और सत्य की जीत है। राजनीति द्वेषता के कारण आज मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है। केंद्र सरकार ने ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई, निर्वाचन आयोग का जमकर दुरूपयोग किया है। निवर्तमान सभापति जीवण खां व धोद प्रत्याशी जगदीश दानोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार के राज में वोट की चोरी हो रही है। भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है। कांग्रेस इनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देगी। आज जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों आैर कार्यकर्त्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *