अजमेर में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला:नेताओं पर झूठे मुकदमे में फसाने को लेकर की नारेबाजी, बैरिकेट्स लगाकर कार्यकर्ताओं को रोका

राष्ट्रीय कांग्रेस के आवाहन पर अजमेर शहर कांग्रेस की ओर से बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को झूठे मुकदमे में फंसाने के मामले में न्यायालय द्वारा मुकदमा खारिज कर एड को फटकार लगाने पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया। बैरिकेट्स लगाकर कार्यकर्ताओं को भी रोका गया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री रघु शर्मा, नसीम अख्तर के साथ ही विधायक विकास चौधरी और जिला अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के साथ ही कई कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सबसे पहले देखें प्रदर्शन की 2 PHOTO’S…… विधायक विकास चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें फसाना चाहती है। जिसे न्यायालय ने पर्दाफाश कर दिया है। मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर कांग्रेस को परेशान कर रही है। लेकिन इससे कांग्रेस और मजबूत होकर मैदान में उतरेगी। बीजेपी गवर्नमेंट हर मोर्चे पर विफल शहर जिला अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल ने कहा कि आज केंद्र सरकार का पुतला कलेक्ट्रेट पर फूंका गया। इस दौरान कांग्रेस ने प्रदर्शन कर बताया कि किस तरह जनता के साथ देशभर में खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत कांग्रेस सरकार में कई लोगों को रोजगार देने का काम किया। लेकिन वर्तमान सरकार उनसे रोजगार जीना चाहती है और कई लोगों को बेरोजगार करना चाहती है। यह जनता के सामने आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *