दतिया जिला अस्पताल की नई ओपीडी में चोरी की कोशिश:नशे में पकड़ाया युवतक, पुलिस के हवाले किया; कंप्यूटर का सामान बरामद

दतिया जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज की नवीन ओपीडी ब्लॉक में देर रात चोरी का प्रयास सामने आया। नशे की हालत में एक युवक कंप्यूटर का सामान चुराते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। घटना मंगलवार रात करीब 11.30 बजे की बताई जा रही है। नवीन ओपीडी ब्लॉक के पर्चा काउंटर क्षेत्र से एक युवक कंप्यूटर की एलईडी डिस्प्ले उठाकर ले जा रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात गार्ड सागर यादव की नजर उस पर पड़ी। गार्ड ने सतर्कता दिखाते हुए युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक इतनी अधिक नशे की हालत में था कि वह अपनी सही पहचान भी नहीं बता पा रहा था। पकड़े जाने के बाद वह बार-बार अपना नाम बदलता रहा। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन माउस, दो एलईडी डिस्प्ले और एक की-बोर्ड बरामद किया गया, जो नवीन ओपीडी ब्लॉक से चोरी किए गए थे। नशे के लिए पैसों की जरूरत का अंदेशा अस्पताल स्टाफ का कहना है कि देर रात ओपीडी ब्लॉक में सन्नाटा था, जिसका फायदा उठाकर युवक चोरी की नीयत से अंदर घुसा। आशंका जताई जा रही है कि नशा खरीदने के लिए पैसों की व्यवस्था करने के उद्देश्य से वह चोरी कर रहा था। पुलिस ने युवक को कब्जे में लिया घटना की सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली थाना भेजा गया। कोतवाली थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि युवक नशे की हालत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *