अलवर में स्ट्रीट फूड दुकानों के लिए जगह होगी चिह्नित:अधिकारियों ने बस स्टैंड, रेलवे जंक्शन और कंपनी बाग के पास देखी जगह

अलवर शहर में स्ट्रीट फूड की दुकानों के लिए बस स्टैंड, रेलवे जंक्शन, कंपनी बाग सहित कुछ जगहों को चिह्नित किया जा सकता है। यूआईटी सचिव स्नेहल नाना, नगर निगम कमिश्नर जितेंद्र नरूका सहित PWD के अधिकारी शुक्रवार सुबह मौका देखने पहुंचे। उन्होंने बताया- आगामी 10 दिन में नई व्यवस्था शुरू हो सकती है। फिलहाल हाइजेनिंग, क्लीन और हैल्दी फूड क्षेत्र विकसित करने के निर्देश है। यूआईटी सचिव स्नेहल नाना ने बताया- मुख्य मार्गों को जाम मुक्त करने और शुद्ध आहार के लिए फूड स्ट्रीट लाइन बनाई जाएगी, जिसके लिए अलवर में जगह चिह्नित की जा रही है। पहले ये निर्देश मिले हैं कि अभी तीन लोकेशन चयनित करने में लगे हैं। पार्किंग पर भी होगा फोकस गाइडलाइन के अनुसार- बस स्टैंड, रेलवे जंक्शन व बाजार में फूड स्ट्रीट बनानी हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए तीन जगह देखी हैं। कंपनी बाग के आगे की जगह भी देखी है। पार्किंग मैनेजमेंट पर भी फोकस है। नेहरू गार्डन के सामने की जगह भी देखी है। सरकार के निर्देश हैं जल्दी से जल्दी नई व्यवस्था की जाए। उसके अनुसार काम कर रहे हैं। कोशिश है कि आगामी 10 दिन में स्ट्रीट फूड की जगह तय हो जाएंगी। जिससे आमजन को आसानी होगी। मन चाहे जगह जाम नहीं लगेगा तो सबको सहूलियत होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *