जेएलएन हॉस्पिटल में चोरी की वारदात:अधीक्षक ने निर्माण एजेंसी पर लगाया आरोप, मामला दर्ज

अजमेर संभाग के सबसे बड़े जेएलएन हॉस्पिटल में चोरी की वारदात सामने आई है। अधीक्षक ने हॉस्पिटल में मलवा उठाने वाली एजेंसी पर कबाड़ चोरी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाने के ASI भगवान सिंह ने बताया- जेएलएन हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे की ओर से थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। अधीक्षक ने शिकायत देकर बताया कि हॉस्पिटल परिसर में एक निर्माण एजेंसी है, जो कि मलवा उठाने का काम कर रही है। उसी जगह पर उनका फर्नीचर और कबाड़ सहित अस्पताल का कई सामान पड़ा था। अधीक्षक ने आरोप लगाया की एजेंसी के कर्मचारियों के द्वारा कबाड़ को चोरी कर ले गए हैं। मामले में अधीक्षक की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अधीक्षक ने घटना दिसंबर 2024 की बताई है। मामले में अनुसंधान ASI मनीराम की ओर से की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *