छात्राओं ने सीखा पारंपरिक तरीके से धागे से कपड़ा बनाना:नीला हाउस का किया शैक्षणिक भ्रमण

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के गृह विज्ञान और परिधान उत्पादन विभाग द्वारा नीला हाउस (गैर सरकारी संस्था) का शैक्षणिक भ्रमण गुरुवार को किया गया, जिसमें कुल 57 छात्राओं के साथ महाविद्यालय की 3 व्याख्याताओं डॉ. सुरभि माथुर, अंजलि जालू, पापिया बनर्जी ने उत्साहपूर्वक भ्रमण किया। भ्रमण में छात्राओं को पारंपरिक तरीके से धागे से कपड़ा बनाना, स्थानीय फूलों, जड़ी-बूटियों, खनिजों और खाद्य अपशिष्ट से प्राप्त रंगों को बनाने की विधि तथा विजुअल मर्चेंडाइजिंग करने का तरीका सिखाया गया। नीला हाउस सालभर शिल्प-केंद्रित कार्यशालाओं और सेमिनारों का आयोजन करता है। यह भ्रमण छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *