झालावाड़ नगर परिषद वार्ड 13 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नफीस खान ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार को 27 मतों के अंतर से हराया, जबकि भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। कुल 971 मतदाताओं में से 639 यानी 65.81 प्रतिशत ने मतदान किया। कांग्रेस को 315, निर्दलीय को 288 और भाजपा को मात्र 31 वोट मिले। यह सीट कांग्रेस के पूर्व पार्षद और उपसभापति मोहम्मद शफीक खान के निधन के कारण रिक्त हुई थी। चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे
चुनाव मैदान में कांग्रेस से नफीस खान, भाजपा से सिकंदर खान और निर्दलीय प्रत्याशी मुमताज अली थे। नफीस खान पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं और पिछली बार मात्र 8 वोटों से हारे थे। वे पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े थे, लेकिन इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते। यह जीत कांग्रेस के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि पार्टी ने अपनी परंपरागत सीट को बरकरार रखा है। वहीं, भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है।


