साहिबगंज के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभापुर गंगा प्रसाद महादेव गंज गंगा घाट के पास एक घर में आग लग गई। इससे एक ट्रैक्टर, दो बाइक और कई मवेशी जलकर राख हो गए। घटना शुक्रवार सुबह लगभग 3 बजे की है। इधर, सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाया। मुफस्सिल पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। पीड़ित ब्रह्मानंद यादव ने मुफस्सिल थाना को दिए आवेदन में अपने भाई पर ही पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का आरोप लगाया है। उनका भाई के साथ जमीन संबंधित झगड़ा चल रहा है। थाना को दिये आवेदन में ब्रह्मानंद यादव ने बताया है कि वह जीरवा बाड़ी थाना क्षेत्र के सोल बंधा गांव का निवासी है। वर्तमान में शोभनपुर गंगा प्रसाद, थाना मुफ्फसिल क्षेत्र में घर बनाकर रहता है। शुक्रवार उसके शोभनपुर गंगा प्रसाद वाले घर में आग लग गयी। घर में आग लगने के बाद एक ट्रैक्टर, दो गाय, दो बाइक, डिग्गी में रखा 60 हजार रुपए, 3 पम्प सेट, अनाज, घर में रखे 20 हजार रुपए और खाद पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। जले सामानों और जानवारों की कुल कीमत लगभग बीस लाख रुपए होगी।


