जालंधर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए वकील की मौत:बाइक पर काम से घर लौट रहा था, 16 जनवरी को था जन्मदिन; आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के जालंधर में लोहिया खास से पास 24 साल के बाइक सवार एडवोकेट की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव कंग खुर्द के रहने वाले संजीव कुमार पुत्र निर्मल चंद के रूप में हुई है। संजीव नकोदर कोर्ट में जूनियर वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रहा था। पुलिस ने संजीव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नकोदर (जालंधर) में भेज दिया गया है। आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक पुलिस ने देर रात किया गिरफ्तार मिली जानकारी के अनुसार बीती रात जब एडवोकेट संजीव कुमार अपना काम खत्म करके मोटरसाइकिल पर नकोदर से अपने गांव कंग खुर्द लौट रहे थे तो लोहियां से दो किलोमीटर आगे गांव सिद्धूपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने संजीव की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। वकील संजीव कुमार मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया था। आसपास के लोगों ने एडवोकेट संजीव कुमार को उठाया और सिविल अस्पताल लोहियां ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। बता दें कि लोहियां खाल की पुलिस ने ट्रैक्टर चालक लवदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी कोट ईसे खां को देर रात गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना लोहिया खाल के एसएचओ जयपाल ने कहा- मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। 14 जनवरी को था संजीव का जन्मदिन 16 जनवरी को जब परिवार मृतक संजीव कुमार का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था। मगर उससे पहले आज संजीव की मौत हो गई। संजीव कुमार के पिता निर्मल चंद अपने बेटे को जज बनाना चाहते थे। बार एसोसिएशन नकोदर के अध्यक्ष एडवोकेट गुरप्रीत सिंह याकूपुर और एडवोकेट बलविंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा- मृतक संजीव कुमार हमारे जूनियर साथी थे और बहुत ईमानदार थे। एडवोकेट संजीव कुमार की दुखद मौत के कारण बार एसोसिएशन नकोदर ने शोक स्वरूप शुक्रवार को कोई काम नहीं किया और शुक्रवार को भी सभी वकील बंद रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *