सवाई माधोपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां जिलाध्यक्ष व बामनवास विधायक इंदिरा मीणा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। सर्वप्रथम कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन के लिए महावीर पार्क पर इकट्ठा हुए। जिसके बाद कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में पहुंचे। यहां कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेसियों ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने मोदी तेरी कब्र खुदेगी, अमित शाह मुर्दाबाद, नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। नेशनल हेराल्ड मामले में किया प्रदर्शन इस दौरान जिलाध्यक्ष इंदिरा मीणा ने कहा कि भाजपा ने नेशनल हेराल्ड का मामले में 2014 में राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर मनी लांड्रिंग का केस किया था। जिसमें 11 साल बाद कोर्ट ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी को क्लीन चिट दी। नेशनल हेराल्ड ने देश की आजादी में अपनी अहम भूमिका अदा की थी। जबकि भाजपा ने पचास पचास घंटे तक पूछताछ के नाम पर परेशान किया गया था। जिसके चलते कांग्रेसियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इसी कारण आज जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया। जीरा में पर भाजपा को घेरा, 21 दिसंबर को करेंगे प्रदर्शन महात्मा गांधी नरेगा का नाम बदलकर जीरामजी करने को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष और बामनवास विधायक इंदिरा मीणा जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग महात्मा गांधी से गांधी से किस कदर नफरत करते हैं। यह इसका उदाहरण है। जबकि 100 से ज्यादा देशों में महात्मा गांधी के नाम पर डाक टिकट चल रहे हैं। नरेगा योजना ने ग्रामीण लोगों को रोजगार प्रदान करते हुए आर्थिक संबल देने का काम किया था। पहले इस योजना के लिए केंद्र सरकार 90 प्रतिशत फंड देती थी। जिसे यह पचास प्रतिशत पर लेकर आएंगे और आने वाले समय में खत्म कर देंगे। इसे लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 21 दिसंबर को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा।


