करणी सेना ने जनक्रांति न्याय आंदोलन के लिए निकाली यात्रा:शाजापुर में लोगों को 21 दिसंबर को हरदा पहुंचने का न्योता

शाजापुर में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे करणी सेना परिवार ने हरदा में प्रस्तावित जन क्रांति न्याय आंदोलन के लिए एक आमंत्रण यात्रा निकाली। यह यात्रा 21 दिसंबर को हरदा जिले में आयोजित होने वाले आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निकाली गई। इस दौरान शाजापुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आमंत्रण पत्र वितरित किए गए और आम नागरिकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई। करणी सेना परिवार के जिला मीडिया प्रभारी रोहित सिंह राजपूत ने बताया कि 17 दिसंबर को शाजापुर नगर में भ्रमण कर लोगों को आमंत्रित किया गया। आमंत्रण यात्रा मां राज राजेश्वरी मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड, नई सड़क, छोटा चौक, बड़ा चौक, सोमवारिया और मगरिया होते हुए वापस मां राज राजेश्वरी मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा के समापन पर करणी सेना परिवार के प्रदेश संगठन मंत्री अजीत सिंह खड़ी डोडिया ने सभी समाज के लोगों और करणी सैनिकों से बड़ी संख्या में हरदा पहुंचने का आग्रह किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शाजापुर जिले से लगभग 20 से 50 हजार करणी सैनिक और सर्व समाज के लोग 21 दिसंबर को हरदा के लिए रवाना होंगे। इस आमंत्रण यात्रा में करणी सेना परिवार के शाजापुर जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा और जिला संयोजक भीम सिंह बना डूंगरगांव सहित सैकड़ों करणी सैनिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *