हैदराबाद में चौथी क्लास के स्टूडेंट ने सुसाइड किया:क्लासमेट्स की बुलिंग से परेशान था; स्कूल के ID कार्ड से बाथरूम में फांसी लगाई

हैदराबाद की राजेंद्र रेड्डी नगर कॉलोनी में मंगलवार शाम एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 9 साल के छात्र ने आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक चौथी क्लास में पढ़ने वाला प्रशांत स्कूल में साथ पढ़ने वाले बच्चों की बुलिंग से परेशान था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम स्कूल से लौटने के बाद प्रशांत बिना कपड़े बदले और बैग उतारे सीधे घर के बाथरूम में चला गया। वहां उसने स्कूल आईडी कार्ड की डोरी को बाथरूम में लगी बाइंडिंग वायर से बांधकर फांसी लगा ली। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो प्रशांत फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्लासमेट्स स्कूल यूनिफॉर्म का मजाक बनाते थे घटना की जानकारी मिलने पर राजेंद्र नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद प्रशांत का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उसके पैतृक गांव कोथापल्ली ले जाया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रशांत एक निजी स्कूल में पढ़ता था। उसके क्लासमेट्स अक्सर स्कूल यूनिफॉर्म सही तरीके से न पहनने को लेकर उसे चिढ़ाते थे। पुलिस इसी एंगल से मामले की जांच कर रही है। पिता बोले– बेटा बिल्कुल नार्मल था प्रशांत के पिता शंकर अपार्टमेंट में चौकीदार के रूप में काम करते हैं। इससे पहले वे उसी स्कूल में ड्राइवर थे, जहां प्रशांत पढ़ता था। प्रशांत उनके दो बेटों में सबसे छोटा था। पिता शंकर ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पूरी तरह सामान्य था और उन्हें किसी तरह की परेशानी की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने पिता का बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। —————————- सुसाइड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र में 13 साल की स्टूडेंट स्कूल बिल्डिंग से कूदी, पिता का आरोप- टीचर प्रताड़ित कर रहे थे महाराष्ट्र के जालना में 21 नवंबर को एक 13 साल की स्कूल स्टूडेंट ने अपने ही स्कूल की बिल्डिंग की छत से कूदकर जान दे दी। घटना सुबह 7.30 से 8 बजे के बीच हुई। इसके बाद स्टूडेंट्स, स्टाफ और आस-पास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मृतक छात्रा का नाम आरोही दीपक बिडलान है। वह 7वीं क्लास में पढ़ती थी। पूरी खबर पढ़ें… कमरे में फंदे से लटकी मिली छात्रा की लाश, पार्क जाने की बात कह नहीं गई थी स्कूल गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में एक किराए के कमरे में 18 वर्षीय छात्रा की फंदे से लटकी लाश मिली। यह घटना लाटू केमते गांव की है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका जाहिर की जा रही है कि छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *