राजस्थान ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने जांच में 5 दवाईयों को अमानक मिलने पर उसके बेचान पर रोक लगा दी है। इन दवाईयों के अलावा एक कंपनी के सर्जिकल ग्लब्स भी सब स्टेण्डर्ड मिले है। सब स्टेण्डर्ड मिली दवाईयों में एंटी एलर्जी, शुगर, बीपी के अलावा एंटी बायोटिक्स दवाईयां शामिल है। ड्रग कंट्रोलर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मैसर्स वाई.एल. फार्मा लि. (जिला सोनल, हिमाचल प्रदेश) की विनसेट-एल (लेवोसेटिरिज़िन डाइहाइड्रोक्लोराइड) और ऑफविन-200 (ओफ़्लॉक्सासिन) दवाई जांच में सब स्टेण्डर्ड मिली है। ये दवाईयां क्रमश: एलर्जी और बैक्टीरियल इन्फेक्शन के केस में उपयोग ली जाती है। आपको बता दें कि इससे पहले भी वाई.एल. फार्मा लि. की कई दवाईयां ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट को सब स्टेण्डर्ड या नकली मिली है। इसके खिलाफ अक्टूबर में भी डिपार्टमेंट ने कार्रवाई की थी। इन कंपनियों की ये दवाईयां जांच में मिली अमानक


