झालावाड़ पीजी कॉलेज में एनएसएस शिविर शुरू:विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने पर जोर

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, झालावाड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में सत्र 2025-26 के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर राम कल्याण मीणा ने स्वयंसेवकों और सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. गजेंद्र कुमार मालवीय ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हुए शिविर की गतिविधियों में पूरे उत्साह और निष्ठा से सहभागिता करने की अपील की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी फहीमुद्दीन, बालमुकुंद मीणा, मुकेश कुमार मीणा एवं सुश्री प्रियंका गर्ग उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, प्रोफेसर ओम प्रकाश बेरवा तथा अन्य संकाय सदस्य भी मौजूद थे। इस सात दिवसीय शिविर के दौरान विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जागरूकता से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *