बठिंडा के बीड तालाब के पास युवक का शव मिला:पुलिस ने पहचान को जारी किए विज्ञापन, 72 घंटे मोर्चरी में रखा जाएगा

बठिंडा के बीड तालाब बस्ती नंबर एक में नहर किनारे एक कच्चे रास्ते पर एक नवयुवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक नवयुवक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या वस्तु नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके। नवयुवक ने पैंट, शर्ट और जैकेट पहनी हुई थी और उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा मुख्यालय की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन के संदीप गिल, संदीप गोयल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और थाना सदर पुलिस को सूचित किया। सहारा टीम ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया, जहां उसे सुरक्षित रख दिया गया है। सहारा टीम द्वारा भी शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना सदर प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि अभी तक इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा इसकी पहचान के लिए इश्तहार जारी किए जा रहे हैं। शव को 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा जाएगा। पहचान होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *