मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने का विरोध:झालावाड़ कांग्रेस ने मिनी सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन

झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन झालावाड़ मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय पर मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर मिनी सचिवालय के मुख्य गेट पर एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के इस निर्णय के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की। विरोध प्रदर्शन के दौरान खानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश गुर्जर ने केंद्र सरकार के फैसले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास आम जनता को राहत देने के लिए कोई कार्यक्रम नहीं है और वह केवल जनता को गुमराह कर रही है। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता नेमीचंद मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा, सेवादल अध्यक्ष नंदसिंह राठौड़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मोहम्मद सिद्दीक गौरी, ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, नगर अध्यक्ष मनोज राजपाल सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *