उमरिया में वेयरहाउस में किसान का हंगामा:बोला- पैसे ले लिए, लेकिन बोरियां नहीं दीं; VIDEO आया सामने

उमरिया जिले में 1 दिसंबर से शुरू हुए धान उपार्जन कार्य में लगातार लापरवाही सामने आ रही हैं। मानपुर विकासखंड के अमरपुर स्थित बालाजी वेयरहाउस में एक किसान से पैसे लेकर धान की बोरी नहीं देने का आरोप लगा है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो बुधवार को सामने आया है। जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो में किसान जोर-जोर से चिल्लाते हुए अपनी व्यथा बता रहा है। वह आरोप लगा रहा है कि उससे एक हजार रुपए लेने के बावजूद उसे धान की बोरी नहीं दी जा रही है। किसान वेयरहाउस परिसर में बोरी की मांग करते हुए अपनी मजबूरी जाहिर कर रहा है। यह महज 15 दिनों के भीतर किसानों की परेशानी से जुड़ा दूसरा मामला है। इससे पहले, हर्रवाह क्षेत्र के सिलपरी स्थित वेयरहाउस में किसान संजय राय के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। उस घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू की थी। इन घटनाओं से धान उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता और सुचारु संचालन पर सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर प्रभारी खाद्य अधिकारी रोहित सिंह ने वीडियो के आधार पर जांच के निर्देश देने की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *