युवक ने कमरे में फंदे से लटककर किया सुसाइड:रात को सोने के लिए गया, मानसिक रूप से था परेशान

धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में एक युवक ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। शुक्रवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली। युवक की डेड बॉडी फंदे पर लटकी हुई देख तो परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। युवक रंजीत (30) पुत्र रामभरोसी कुशवाहा गुरुवार रात को अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। शुक्रवार सुबह जब युवक उठकर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। जब कमरे के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। छत की कुंडी से युवक फंदे पर झूल रहा था। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। डेड बॉडी को जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करा दिया है। सुसाइड के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। उधर घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया रंजीत कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *