भीलवाड़ा में आज जिला कांग्रेस शहर और देहात की ओर से मोदी सरकार पर ईडी और अन्य संवैधानिक संस्थानों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका । बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय में इकट्ठा हुए ओर यहां से जुलूस के रूप में जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचे ओर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता मोदी का पुतला लेकर आए ओर मोदी सरकार हाय-हाय के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया ओर कार्यालय के बाहर पुतले फूंके। न्यायपालिका को धन्यवाद देने के लिए प्रदर्शन शहर जिलाध्यक्ष शिवराम (जीपी) खटीक शहर अध्यक्ष शिव राम खटीक ने बताया की आज जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर कलेक्ट्री तक पैदल मार्च निकाला है। यहां हमने प्रदर्शन करके अमित शाह और नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया है। हमारे देश की नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के ऊपर जो मुकदमा दर्ज किया गया था वो अब खारिज हो चुका है, हम न्यायपालिका को धन्यवाद देना चाहते हैं। सत्ता की हार और सत्य की जीत हुई कांग्रेस पार्टी न्यायपालिका पर विश्वास करती है और हमारे नेताओं पर ईडी द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था उस खारिज किया गया है। मोदी ओर योगी को देश हित में ध्यान देना चाहिए,युवाओं में जो बेरोजगार है उनके लिए रोजगार उपलब्ध करवाने में,महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहे हैं। उन्हें समाप्त करने की सोच रखनी चाहिए ना कि झूठे मुकदमे करने की। आज सत्ता की हार हुई है और सत्य की जीत हुई है। आमजन का न्यायपालिका में विश्वास बढ़ा है भीलवाड़ा कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष राम लाल ने बताया की आज किस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है। ईडी की चार्जशीट पर कोई कोई जुर्म नहीं बनता है,देश के लोगों का आज न्यायपालिका पर विश्वास बढ़ा है। जब पार्लियामेंट में और अन्य जगहों पर जब यह चीज आई की कहीं पैसा नहीं दिया गया। नेशनल हेराल्ड आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला अखबार है। उस समय इसे जिंदा रखने का काम पंडित जवाहरलाल नेहरू की टीम ने किया। गांधी परिवार को खत्म करना भाजपा की चाल भारत से गांधी परिवार को किस तरह से खत्म किया जाए, ये भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक चाल है। कांग्रेस पार्टी न्यायपालिका में हमेशा विश्वास करती आई है। सच्चाई लोकतंत्र में सबके सामने आई और न्यायपालिका ने जो फैसला दिया है उसके समर्थन में आज कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है।


